फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'Seva Sankalp Abhiyan' to begin on September 17.

Gurugram News: सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से होगा शुरू

Mon, 07 Sep 2026 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
'Seva Sankalp Abhiyan' to begin on September 17.
गुरुग्राम। जिले में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और समाज को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। अभियान की तैयारियों को लेकर एडीसी सोनू भट्ट ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एक माह तक चलने वाले इस अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई। एडीसी ने सभी विभागों को समयबद्ध तैयारी और आपसी समन्वय के साथ जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान केवल विभागीय गतिविधियों तक सीमित न रहे, बल्कि इसे व्यापक जन अभियान का स्वरूप दिया जाए। 17 सितंबर की शाम आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से अभियान का शुभारंभ होगा। इस दौरान बूथ स्तर पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और कोविड-19 टीकाकरण के लाभार्थियों द्वारा दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन या शिलान्यास की गई परियोजनाओं और अमृत सरोवरों पर भी दीये जलाए जाएंगे। गांव स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को अभियान से जोड़ा जाएगा। एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा, सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ना है। इसके तहत सेवा, जागरूकता, जनभागीदारी और विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed