{"_id":"6b059502abf323125d0d7d8e","slug":"video-557-prakash-parv-guru-nanak-dev-was-celebrated-with-great-fervor-in-gurdwaras-gurugram-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम के गुरुद्वारों में गुरु नानकदेव का 557 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम के गुरुद्वारों में गुरु नानकदेव का 557 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया
गुरुग्राम में शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में मंगलवार को गुरु नानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई गुरुद्वारों में सुबह प्रभातफेरी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। वहीं, सुबह से ही सभी गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सदर बाजार स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में भी गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां देर रात तक कीर्तन और लंगर का आयोजन हुआ। अखंड पाठ साहिब के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद हजूरी रागी जत्थे ने कीर्तन किया। बलवंत सिंह दरवेश, दरबार साहिब अमृतसर से गुरदयाल सिंह और वरिंदर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके बाद गुरुद्वारा बंगला साहिब से महिंदर सिंह और दरबार साहिब अमृतसर से हरविंदर सिंह सहित अन्य रागी जत्थों ने कीर्तन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में पहुंचकर मत्था टेका और गुरु का आशीर्वाद लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।