Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Took a pledge to prevent child marriage

Gurugram News: बाल विवाह रोकने के लिए लिया संकल्प

Sat, 28 Nov 2026 01:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Took a pledge to prevent child marriage
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने अभियान में लिया हिस्सा
विज्ञापन

नेहरू स्टेडियम में विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में एक स्वर में गूंजा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को एक स्वर में गूंजा, ‘हम शपथ लेते हैं बाल विवाह नहीं होने देंगे’। मौका था बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम। इसमें जमीन स्तर पर काम करने वाले लोगों ने हिस्सा लिया। दो ब्लॉकों की बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से हुआ।
कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई से सुप्रिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी मुनेश और अन्नू मौजूद रहीं। इसके अलावा गुरुग्राम ब्लॉक के सरपंच अधिकारी हरिओम भी शामिल हुए। शिक्षा और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीओ) विभाग के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा देवी ने लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए। एमडीडी इंडिया से निशिकांत, काउंसलर रुक्मणी शर्मा और शक्ति वाहिनी की टीम ने भी जागरूक किया। निशिकांत ने बाल विवाह रोकने में समाज की भागीदारी को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह के समय बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से परिपक्व नहीं होते। इसलिए बाल विवाह नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोगों से आसपास ऐसी घटना होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना देने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बाल विवाह रोकने और इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में दीप जलाकर किया जागरूक
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एमडीडी इंडिया की टीम ने शुक्रवार रात विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान टीम ने जागरूकता अभियान चलाया और दीप जलाए। टीम ने भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया। साथ ही ग्रामीणों को इस सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूक किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed