Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District presidents appointed for the BJP's six wings

Gurugram News: भाजपा के छह मोर्चों के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए

Sat, 28 Nov 2026 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
District presidents appointed for the BJP's six wings
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुग्राम में अपने छह मोर्चों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदीप यादव को युवा मोर्चा, पीयूष सैनी को ओबीसी मोर्चा, विशिका जैन को महिला मोर्चा, मुकेश जैलदार को किसान मोर्चा, नरेश नीमवाल को अनुसूचित जाति मोर्चा और हर्ष जैन को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि भाजपा के मोर्चे संगठन और समाज के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। संगठन विस्तार, कार्यकर्ता निर्माण और बूथ सशक्तिकरण में इनकी अहम भूमिका है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे। वहीं, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजय दुआ ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके कर्मठ, समर्पित एवं विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हैं। दुआ ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष अपने नेतृत्व एवं कार्यकुशलता से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed