{"_id":"6b05401bce6135e8d40d2ae3","slug":"video-video-saema-yaga-bl-gara-nanaka-thava-ka-sathasha-sa-samaja-ma-jagata-hata-ha-ekata-ka-shakata-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीएम योगी बोले- गुरु नानक देव के संदेश से समाज में जागृत होती है एकता की शक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीएम योगी बोले- गुरु नानक देव के संदेश से समाज में जागृत होती है एकता की शक्ति
मुख्यमंत्री सोमवार को डीएवी पीजी कॉलेज में गुरु नानक जयंती पर आयोजित प्रकाश गुरुपर्व कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ मंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जी के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु नानक देव जी के संदेश आज भी समाज को एकता और सद्भाव की राह दिखाते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए नाम जपने और कीर्तन करने से अज्ञानता दूर होती है। कीर्तन से समाज में एक शक्ति जागृत होती है। श्रद्धावान व्यक्ति को ही ज्ञान प्राप्त होता है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने नाम जपने यानी ईश्वर का स्मरण करने का संदेश दिया। उनके अनुसार, ईश्वर का नाम लेने और कीर्तन करने से व्यक्ति अज्ञानता से दूर होता है। मन में नास्तिकता का भाव उत्पन्न नहीं होता और श्रद्धा के माध्यम से ज्ञान की प्राप्ति होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह गुरु नानक देव जी के मंत्रों और सिद्धांतों को मानते हैं। उन्होंने लंगर की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को एक साथ पंगत में बैठकर भोजन करते देखना समाज में समानता और एकता का संदेश देता है। यह परंपरा गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और उनके बताए रास्ते का अनुसरण करने की प्रेरणा देती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।