{"_id":"6b09b5cc1c7c7b3ebc01fd37","slug":"video-former-mla-approaches-dcp-with-a-complaint-seeking-action-against-stand-up-comedian-yash-maheshwari-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर कार्रवाई के लिए डीसीपी से शिकायत करने पहुंचे पूर्व विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर कार्रवाई के लिए डीसीपी से शिकायत करने पहुंचे पूर्व विधायक
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महिलाओं, विशेषकर बिहार की महिलाओं और भारतीय परंपरा के प्रतीक सिंदूर को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एनआईटी फरीदाबाद के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त के नाम डीसीपी एनआईटी उत्तम को ज्ञापन सौंपकर स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि जयपुर निवासी स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से बिहार की महिलाओं और सांस्कृतिक परंपराओं को लेकर अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो से महिलाओं की भावनाओं और सम्मान को ठेस पहुंची है। साथ ही इस तरह की टिप्पणियां समाज में क्षेत्रीय वैमनस्य और आक्रोश को बढ़ावा दे सकती हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कॉमेडियन के साथ वीडियो प्रसारित करने वाले जिम्मेदार सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की। पूर्व विधायक ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर महिलाओं की गरिमा और सांस्कृतिक मूल्यों का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। ऐसे मामलों में कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस मौके पर पूर्व पार्षद दया शंकर गिरी, डॉ. केजे सिंह, मास्टर संजीव कुशवाहा, प्रभु झा, रघुवर दयाल, बब्लू सहित अन्य स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।