{"_id":"6af87426d1e532d5810d302f","slug":"video-faridabad-delhi-memu-train-remained-cancelled-on-saturday-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्टेशन से वापस लौटे यात्री: फरीदाबाद-दिल्ली मेमू ट्रेन शनिवार को रही रद्द, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन से वापस लौटे यात्री: फरीदाबाद-दिल्ली मेमू ट्रेन शनिवार को रही रद्द, लोग रहे परेशान
दिल्ली और फरीदाबाद के बीच चलने वाली नई मेमू ट्रेन शनिवार को रद्द रही। प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन संख्या 64037 फरीदाबाद से दिल्ली जंक्शन के लिए दोपहर दो बजे रवाना होती है, जबकि 64038 दिल्ली से सुबह 10:30 बजे चलकर 11:45 बजे फरीदाबाद पहुंचती है। ट्रेन निरस्त होने की सूचना न होने से स्टेशन पहुंचे यात्रियों को असुविधा हुई। निरस्त होने का कारण उत्तर रेलवे की तरफ से स्पष्ट नहीं हो पाया है। ट्रेन न मिलने पर यात्रियों को दिल्ली पहुंचने के लिए दूसरे साधन खोजने पड़े। कई यात्री मेट्रो से दिल्ली गए, तो कुछ ने बस पकड़ी। जिन्हें जल्दी पहुंचना था, उन्होंने मोबाइल एप से टैक्सी या ऑटो रिक्शा बुक कराया। इससे समय और खर्च दोनों ज्यादा लगे। ट्रेन में महज 10 से 30 रुपये किराया लगता है, जबकि अन्य साधनों में कई गुना ज्यादा खर्च करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।