Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   60-year-old man dies after falling from a container at a company in Faridabad

फरीदाबाद: कंपनी में कंटेनर से गिरकर 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sat, 14 Nov 2026 01:05 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 14 Nov 2026 01:05 PM IST
सार

सरदार सिंह पिछले काफी समय से चेन-कुप्पी मशीन चलाने का काम कर रहा था। वह सेक्टर-31 स्थित एक निजी कंपनी में माल उतारने के लिए गया था। वहां कंटेनर से सामान नीचे उतारने का काम चल रहा था।

विज्ञापन
60-year-old man dies after falling from a container at a company in Faridabad
सरदार सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी में काम करते समय कंटेनर से गिरकर 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव तिलपत निवासी सरदार सिंह के रूप में हुई है। वह लंबे समय से चेन-कुप्पी मशीन चलाने का काम करता था।

विज्ञापन


हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में बीके अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसकी मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


कंपनी में माल उतारने गया था सरदार सिंह
सेक्टर-31 थाना पुलिस के अनुसार, गांव तिलपत निवासी सरदार सिंह पिछले काफी समय से चेन-कुप्पी मशीन चलाने का काम कर रहा था। वह सेक्टर-31 स्थित एक निजी कंपनी में माल उतारने के लिए गया था। वहां कंटेनर से सामान नीचे उतारने का काम चल रहा था। इस दौरान सरदार सिंह कंटेनर के ऊपर खड़ा होकर चेन-कुप्पी मशीन की मदद से सामान उतरवा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा
काम के दौरान अचानक सरदार सिंह कंटेनर से नीचे गिर गया। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश हो गया। हादसे के बाद कंपनी में मौजूद लोग उसे उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।


परिजनों ने ठेकेदार पर लगाए आरोप
मृतक के परिजन अशोक ने आरोप लगाया कि ठेकेदार के कहने पर ही सरदार सिंह कंटेनर के ऊपर चढ़ा था। ऐसे में उसकी मौत के लिए ठेकेदार जिम्मेदार है। परिजनों ने मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed