{"_id":"6af6c0c27e0c9325d6053921","slug":"a-man-beat-a-dog-severely-with-a-stick-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: शख्स ने बेजुबान कुत्ते को डंडे से बुरी तरह पीटा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: शख्स ने बेजुबान कुत्ते को डंडे से बुरी तरह पीटा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
Fri, 13 Nov 2026 01:19 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:19 PM IST
सार
घटना फरीदाबाद के एनआईटी स्थित संजय एन्क्लेव की गली नंबर-6 की है। यहां एक व्यक्ति बेजुबान कुत्ते को डंडे से बुरी तरह पीटने लगता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति लगातार कुत्ते पर डंडे बरसाता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
फरीदाबाद के एनआईटी स्थित संजय एन्क्लेव की गली नंबर-6 में एक व्यक्ति द्वारा बेजुबान कुत्ते को डंडे से बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। पूरी घटना गली में मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति लगातार कुत्ते पर डंडे बरसाता दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास के लोग उसे ऐसा करने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
घर से डंडा लेकर निकला, कुत्ते को पीटना शुरू किया
पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में दी गई शिकायत के मुताबिक, कुत्ते को पीटने वाले व्यक्ति का नाम समीर खान बताया गया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि समीर खान अपने घर से हाथ में डंडा लेकर बाहर निकलता है। मकान से कुछ दूरी पर दो कुत्ते बैठे हुए दिखाई देते हैं। वह उनके पास पहुंचकर डंडे से कुत्तों को पीटना शुरू कर देता है। डंडों की मार से कुत्ता भौंकने लगता है, लेकिन इसके बावजूद व्यक्ति उसे पीटता रहता है।
विज्ञापन