{"_id":"69b03e057b62087e29040b00","slug":"video-discussion-program-will-be-organized-on-promoting-industries-in-faridabad-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: उद्योगों को बढ़ावा देने पर आयोजित किया जाएगा चर्चा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: उद्योगों को बढ़ावा देने पर आयोजित किया जाएगा चर्चा कार्यक्रम
फरीदाबाद सेक्टर 68 स्थित एक निजी होटल में बुधवार को आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद (आईआईएएफ) और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के बीच एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में इकोसिस्टम इंगेजमेंट, इंडस्ट्री नेटवर्किंग सहित कई चीजों के तहत कैसे उद्योग को बढ़ाया जाए और वैश्विक स्तर पर चल रहे बुरे हालातों के बीच कैसे इनके जरिए नए रास्ते तलाशे जाएं इनको लेकर भी चर्चा की जाएगी।
इस चर्चा के दौरान एमएसएमई और आईआईएएफ के अलावा एफआईएमटीए, एमएएफ सहित कई प्रमुख औद्योगिक संगठनों के उपस्थित होने की उम्मीद है। साथ ही इन संगठनों के 200 से अधिक उद्यमी कार्यक्रम में पहुंचकर अपने विचार रख सकते हैं।
हालांकि वैसे तो यह कार्यक्रम सिर्फ इसलिए रखा गया था कि औद्योगिक संगठन और एमएसएमई के निर्देशक के बीच आगामी संभावनाओं के लिए संवाद स्थापित हो सके, पर आज वैश्विक स्तर की चुनौतियों को देखते हुए चर्चा का प्रमुख मुद्दा विदेशों में निर्यात कैसे किया जाए और आयात की चुनौती से कैसे निपटा जाए यह हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।