फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drinking water crisis in 410 villages of Faridabad division Claims of Har Ghar Nal Se Jal exposed supply falls

फरीदाबाद मंडल के 410 गांवों में पेयजल संकट: 'हर घर नल से जल' के दावों की खुली पोल, मानक से कम हो रही आपूर्ति

Wed, 02 Sep 2026 06:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 02 Sep 2026 06:52 PM IST
सार

फरीदाबाद मंडल के गांवों में 'हर घर नल से जल' के दावों के बीच पेयजल संकट सामने आया है। फरीदाबाद, पलवल और नूंह के करीब 410 गांवों में 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन (एलपीसीडी) के मानक से कम पानी पहुंच रहा है। इनमें से 109 गांवों में आपूर्ति 40 एलपीसीडी से भी नीचे है।

विज्ञापन
Drinking water crisis in 410 villages of Faridabad division Claims of Har Ghar Nal Se Jal exposed supply falls
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद मंडल के गांवों में 'हर घर नल से जल' के दावों के बीच पेयजल संकट सामने आया है। फरीदाबाद, पलवल और नूंह के करीब 410 गांवों में 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन (एलपीसीडी) के मानक से कम पानी पहुंच रहा है। इनमें से 109 गांवों में आपूर्ति 40 एलपीसीडी से भी नीचे है।

विज्ञापन


पलवल जिले के चिल्ली गांव में प्रति व्यक्ति महज 11 लीटर पानी मिल रहा है। मलाई गांव में 14 लीटर पानी उपलब्ध है। चिल्ली में निर्धारित मानक से करीब 80 फीसदी कम पानी पहुंच रहा है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की रिपोर्ट यह स्थिति दर्शाती है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 55 एलपीसीडी का मानक निर्धारित है।
विज्ञापन


नूंह में गंभीर जल संकट
नूंह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट बेहद गंभीर है। जिले के 82 से अधिक गांवों में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 40 लीटर से भी कम पानी उपलब्ध हो रहा है। शाहपुर नांगली में ग्रामीणों को महज 18 एलपीसीडी पानी मिल रहा है। पुन्हाना के बिसरू में 20 और इंद्री के गंगोली में 21 एलपीसीडी आपूर्ति दर्ज की गई है। नूंह के देवला नांगली में 24 एलपीसीडी पानी मिल रहा है। फिरोजपुर झिरका की कई बस्तियों में 23 से 25 एलपीसीडी तक पानी सीमित है। नगीना ब्लॉक को 4.24 एमएलडी पानी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलवल और फरीदाबाद के हालात
पलवल जिले में हथीन क्षेत्र की स्थिति सबसे खराब है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, पलवल के 75 गांवों में 55 एलपीसीडी से कम पानी की आपूर्ति हो रही है। हथीन के 10 से अधिक गांवों में आपूर्ति 40 एलपीसीडी से नीचे दर्ज हुई है। पृथला के कटेसरा में महज 21 एलपीसीडी और देवली में 28 लीटर पानी मिल रहा है। फरीदाबाद जिले के 25 गांवों में भी 55 एलपीसीडी से कम पानी आपूर्ति की जा रही है। बल्लभगढ़ के अहमदपुर में सिर्फ 20 एलपीसीडी पानी उपलब्ध है। फरीदाबाद ब्लॉक के धौज में केवल 29 एलपीसीडी पानी मिल रहा है। इन गांवों में 55 लीटर के मानक का आधा भी पानी नहीं पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed