Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
VIDEO : सुभाष घोष ने वाद्य यंत्र के साथ दी क्लासिकल संगीत की प्रस्तुति
{"_id":"67a23d73f761d8fb4a087886","slug":"video-sabhashha-ghashha-na-vathaya-yatara-ka-satha-tha-kalsakal-sagata-ka-parasatata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सुभाष घोष ने वाद्य यंत्र के साथ दी क्लासिकल संगीत की प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सुभाष घोष ने वाद्य यंत्र के साथ दी क्लासिकल संगीत की प्रस्तुति
सेक्टर 38 के रानी लक्ष्मी बाई भवन के सभागार में तीन दिवसीय बसंत महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन मंगलवार को प्रोफेसर निवेदिता सिंह ने शास्त्रीय गायन की बेहतरीन प्रस्तुति दी। डॉ निवेदिता सिंह पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला की संगीत विभाग की प्रमुख हैं। उन्होंने विलंबित एक ताल में राग बहार की बंदिश बहार आई सकल बन, दूसरी बंदिश मध्य तीन ताल में फूल वाले कंत पेश किया। इसके बाद राग बाहर में एक ताल की बंदिश सकल बंद गगन पवन चलत पुरवाई प्रस्तुत की। वादन प्रस्तुति के दौरान नव स्वर रागिनी वादक पंडित सुभाष घोष ने प्रस्तुति दी। सबसे पहले राग सरस्वती जो कि एक ताल पर निबद्ध था, पेश किया। इसके बाद राग हंस ध्वनि जो के मध्य तीन ताल में निबद्ध की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शहर के कला प्रेमी, कला विदुषी तथा कला मुनिश्री के अलावा चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष सुदेश शर्मा उपाध्यक्ष विक्रांत सेठ उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।