{"_id":"6ab49e60f4a1a7110a01c45b","slug":"aap-fumes-over-ed-raid-in-mohali-plans-to-surround-teams-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में ईडी रेड पर भड़की आप: टीमों के घेराव का एलान, आरोप-चुनाव से पहले दबाव बनाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में ईडी रेड पर भड़की आप: टीमों के घेराव का एलान, आरोप-चुनाव से पहले दबाव बनाने की कोशिश
Thu, 24 Sep 2026 09:24 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 24 Sep 2026 09:24 AM IST
सार
मोहाली में जीएमएडीए दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी कई दिनों से जारी है। आम आदमी पार्टी ने इस लंबी कार्रवाई के बावजूद किसी भी ठोस सबूत के न मिलने पर चिंता व्यक्त की है। पार्टी का कहना है कि यह छापेमारी केवल राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा प्रतीत होती है।
विज्ञापन
पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों का घेराव करेगी। पार्टी ने मोहाली में जीएमएडीए दफ्तर पर ईडी की चल रही छापेमारी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आप का आरोप है कि यह कार्रवाई पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय एजेंसियों के जरिये दबाव बनाने की कोशिश है।
विज्ञापन
आप नेताओं ने कहा कि लंबी छापेमारी के बावजूद ईडी को अब तक कुछ नहीं मिला है। पार्टी का मानना है कि पंजाब में चुनाव नजदीक आते ही ईडी की सक्रियता अचानक बढ़ गई है। आप ने ईडी की कार्रवाई के समय और तरीके पर भी प्रश्नचिह्न लगाया। उन्होंने इसे केवल अधिकारियों को डराने और भयभीत करने का प्रयास बताया। पार्टी ने दावा किया कि चुनाव से पहले ईडी की लगातार दबिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बौखलाहट की निशानी है।
विज्ञापन
आप ने स्पष्ट किया कि पंजाब भाजपा की इस तरह की "धक्केशाही" को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। यह कार्रवाई राज्य में राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने का सीधा प्रयास है। आप ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि ऐसी कार्रवाइयां लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।
विज्ञापन
बिट्टू बोले-ड्रामों से सच नहीं छिपता
आम आदमी पार्टी के ईडी टीमों के घेराव पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि धरनों के ड्रामे से सच नहीं छिपता। यह तो वही बात हुई-उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।
चीमा बोले- चुनाव करीब आते ही तेज हुईं छापेमारी
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रदेश में ईडी की बढ़ती कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। चीमा ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, पंजाब में ईडी की छापेमारी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के घरों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ये केवल छापे नहीं हैं, बल्कि केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। चीमा ने आरोप लगाया कि जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीतिक चुनौती महसूस होती है, ईडी को आगे कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब डराने-धमकाने की राजनीति के आगे न पहले झुका है और न आगे झुकेगा।
डॉ. बलजीत कौर बोलीं-डरे हुए हैं भाजपाई
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब में चुनावों से पहले, कल से ईडी की टीमें अधिकारियों, आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों पर छापेमारी कर रही हैं। भाजपा नेता डरे हुए हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि अब देश की जनता उनसे नफरत करने लगी है। अब ईडी पंजाब में घर-घर जाकर ताले तोड़कर लोगों के घरों में घुस रही है। फिर भी उन्हें पंजाब सरकार या आप के खिलाफ कुछ नहीं मिल रहा है। पंजाब इस तरह की धमकी और मनमानी बर्दाश्त नहीं करेगा।
ताले तोड़कर घरों में घुस रही ईडी मगर कुछ नहीं मिल रहा:सिसोदिया
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर तीखा हमला बोला है। सिसोदिया ने केंद्रीय एजेंसियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वे स्वतंत्र एजेंसी की तरह काम करने के बजाय राजनीतिक इशारों पर लोगों में खौफ पैदा करने का जरिया बन चुकी हैं।
सिसोदिया ने आरोप लगाया कि ईडी की टीमें बिना वजह लोगों के घरों में ताले तोड़कर घुस रही हैं और आम नागरिकों व नेताओं को डराने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग अपने चरम पर पहुंच चुका है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस तमाम तरह की दबाव की राजनीति के बावजूद एजेंसियों को कहीं से कुछ हासिल नहीं हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी और छानबीन के बावजूद ईडी को हर जगह से खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ रहा है। इस तरह की कार्रवाइयों से सच को दबाया नहीं जा सकता और जनता सब देख रही है कि किस तरह राजनीतिक फायदे के लिए संवैधानिक संस्थाओं की साख से खिलवाड़ किया जा रहा है।