{"_id":"6783e930e8cd7946440fa49b","slug":"jobs-of-800-conductors-in-the-state-are-in-danger-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-607254-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्रदेश में 800 परिचालकों की नौकरी पर संकट मंडराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्रदेश में 800 परिचालकों की नौकरी पर संकट मंडराया
अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी होने की आशंका, प्रदेश के सभी रोडवेज डिपो में शुरू हुई जांच चंडीगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से परिवहन विभाग में भर्ती हुए 800 परिचालकों की नौकरी पर संकट मंडरा गया है। परिचालकों के अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी होने की आशंका से विभाग में इनके दस्तावेजों की जांच के आदेश दिए गए हैं। तमाम डिपो में इनके दस्तावेजों की जांच शुरू हो गई है। बता दें कि इस भर्ती में उन सभी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई, जिन्होंने 2018 में 18 दिनों तक रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान स्थिति से कुशलतापूर्वक निपटने में राज्य सरकार की मदद की थी। इसके लिए उम्मीदवारों को न केवल भुगतान किया गया, बल्कि एक अनुभव प्रमाण पत्र भी जारी किया था। शिकायत यह है कि इस दौरान काफी संख्या में लोगों के फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र बनाए गए। एचकेआरएन ने हाल ही में परिचालकों को उनके अनुभव प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्त किया था। नियुक्ति के बाद राज्य परिवहन अधिकारियों को शिकायतें मिलीं, जिसके बाद कंडक्टर के रूप में नियुक्त सभी उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों को वेरिफाई किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।