{"_id":"6aad4331de10f55b310260ef","slug":"16000-mutation-entries-processed-in-two-days-option-for-corrections-also-provided-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-1126810-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: दो दिनों में 16 हजार इंतकाल, सुधार का विकल्प भी दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: दो दिनों में 16 हजार इंतकाल, सुधार का विकल्प भी दिया
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में लंबित इंतकाल के मामले निपटाने के लिए विभागीय पोर्टल पर सुधार का नया विकल्प दिया गया है। अब इंतकाल मॉड्यूल में रिवर्ट का विकल्प हटा दिया जाएगा। पिछले दो दिनों में करीब 16 हजार इंतकाल किए गए हैं।
राजस्व विभाग के अनुसार 10 दिन से अधिक पुराने सभी लंबित इंतकाल (म्यूटेशन) के लिए वीरवार रात 9 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। दस दिन के बाद जो लंबित इंतकाल होंगे वह स्वतः (ऑटो म्यूटेशन) हो जाएंगे। इंतकाल में कोई त्रुटि न हो इसके लिए ऑटो अपील सिस्टम में जाने से पहले उसमें सुधार कराया जा रहा है। पिछले सप्ताह तक करीब 2.27 लाख इंतकाल लंबित हो गए थे इसलिए सुधार के लिए काम शुरू किया गया है। हरियाणा भू-अभिलेख निदेशक डॉ. यशपाल का कहना है कि सभी तहसीलों में काम कराया जा रहा है जिससे इंतकाल लंबित न रहें। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशों का गंभीरता से पालन करने को कहा गया है।