फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Eggs thrown at Raghav Chadha and Sandeep Pathak in Punjab AAP says antics not work here

पंजाब में गरमाई सियासत: पंजाब में राघव चड्ढा और संदीप पाठक पर फेंके गए अंडे, आप बोली- यहां नहीं चलेगी नौटंकी

Fri, 18 Sep 2026 10:49 PM IST
विकास कुमार आईएएनएस, चंडीगढ़
आईएएनएस, चंडीगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Fri, 18 Sep 2026 10:49 PM IST
सार

'आप' का कहना है कि पंजाब को नशे की समस्या में धकेलने के लिए भाजपा की राजनीति जिम्मेदार है और पंजाब के लोग अब इस तरह की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Eggs thrown at Raghav Chadha and Sandeep Pathak in Punjab AAP says antics not work here
राघव चड्ढा और संदीप पाठक की गाड़ी पर फेंके गए अंडे - फोटो : Twitter/aap punjab

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के बीच पंजाब में सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट करके बड़ा दावा कर दिया। 

विज्ञापन

 

'यहां नहीं चलेगी नौटंकी'
पार्टी ने लिखा, "भाजपा की नौटंकी यात्रा को पंजाब की जनता ने आईना दिखा दिया। नौटंकी यात्रा के लिए पंजाब पहुंचे राघव चड्ढा और संदीप पाठक का लोगों ने अंडे फेंककर विरोध किया। पंजाब की जनता ने साफ कर दिया है, पंजाब को नशे की दलदल में पहुंचाने वाली भाजपा की गंदी राजनीति और नौटंकी यहां नहीं चलेगी।"

विज्ञापन

पंजाब में राजनीति तेज
'आप' के इस पोस्ट के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा द्वारा निकाली जा रही यात्रा को पंजाब की जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है और लोग खुद इसका विरोध कर रहे हैं। इस घटना को पार्टी ने जनता की नाराजगी के तौर पर पेश किया है।

विज्ञापन

'पंजाब में नशे के लिए भाजपा जिम्मेदार'
'आप' का कहना है कि पंजाब को नशे की समस्या में धकेलने के लिए भाजपा की राजनीति जिम्मेदार है और पंजाब के लोग अब इस तरह की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। न ही इस बात की स्वतंत्र पुष्टि हो सकी है कि अंडे फेंकने की घटना वास्तव में हुई है या नहीं, और अगर हुई है तो इसके पीछे कौन लोग थे।

भाजपा चला रही जनसंपर्क यात्रा
बता दें कि पंजाब में पिछले कुछ समय से सभी राजनीतिक दल सक्रिय हैं। भाजपा अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए लगातार यात्राएं और जनसंपर्क अभियान चला रही है, जबकि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी भाजपा पर पंजाब के मुद्दों को लेकर हमलावर है। नशा पंजाब में एक बड़ा सियासी मुद्दा रहा है और सभी दल एक-दूसरे पर इसे लेकर आरोप लगाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed