फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Students' commute gets a boost through ‘Seva’; 10 buses gifted to five schools

विद्यार्थियों के सफर को मिली ‘सेवा’ की रफ्तार, पांच स्कूलों को 10 बसें भेंट

Fri, 18 Sep 2026 07:04 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Fri, 18 Sep 2026 07:04 PM IST
Students' commute gets a boost through ‘Seva’; 10 buses gifted to five schools
संत बाबा ईश्वर सिंह एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल, प्रत्येक स्कूल को मिली दो-दो बसें; संगत के सहयोग से शिक्षा क्षेत्र में सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प जगराओं। मोगा रोड स्थित गुरुद्वारा नानकसर कलेरा से संबंधित संत बाबा ईश्वर सिंह एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय सेवा पहल की गई। ट्रस्ट के अधीन विभिन्न जिलों में संचालित पांच स्कूलों को विद्यार्थियों के आवागमन के लिए कुल 10 बसें भेंट की गईं। प्रत्येक स्कूल को दो-दो बसें प्रदान की गई हैं। बसें सौंपने के लिए शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा नानकसर साहिब स्थित संत बाबा कुंदन सिंह बाग में विशेष समागम आयोजित किया गया। धार्मिक वातावरण में आयोजित समागम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष संत बाबा गुरजीत सिंह नानकसर वालों ने अरदास की। अरदास उपरांत संगत की मौजूदगी में स्कूल प्रबंधकों को ‘बोले सो निहाल’ के जयकारों के बीच बसों की चाबियां सौंपी गईं। इस अवसर पर संत बाबा गुरजीत सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो, इसी उद्देश्य से स्कूलों को बसें प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों की जरूरतों और विद्यार्थियों की सुविधाओं का ध्यान रखना ट्रस्ट की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। संगत के सहयोग से जारी रहेंगे सेवा कार्य संत बाबा गुरजीत सिंह ने कहा कि ट्रस्ट के अधीन चल रहे स्कूलों के प्रिंसिपलों और प्रबंधकों की ओर से समय-समय पर जिन सुविधाओं की आवश्यकता बताई जाएगी, उन्हें पूरा करने के लिए भविष्य में भी हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने इस सेवा में सहयोग देने वाली देश-विदेश की संगत का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि संगत के सहयोग से ही ट्रस्ट शिक्षा और विद्यार्थियों की सुविधाओं से जुड़े सेवा कार्य लगातार आगे बढ़ा रहा है। ट्रस्ट के अधीन संचालित पांच स्कूलों में बाबा ईश्वर सिंह पब्लिक स्कूल कटियां वाली, बाबा ईश्वर सिंह सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल लुधियाना, बाबा ईश्वर सिंह सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मुहर मंदिर, बाबा ईश्वर सिंह सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल अमृतसर तथा बाबा ईश्वर सिंह-बाबा कुंदन सिंह पब्लिक स्कूल झोरड़ां शामिल हैं। प्रिंसिपलों ने जताया आभार समागम के बाद स्कूलों के प्रिंसिपलों प्रिंसिपल परविंदर सिंह चीमा, प्रिंसिपल हरप्रीत सिंह, प्रिंसिपल राजवीर कौर तथा प्रिंसिपल हरजिंदर तिवारी सहित स्कूल प्रबंधकों ने संत बाबा गुरजीत सिंह और ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि स्कूलों को बसों की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों के आवागमन को और अधिक व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। इससे विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी सुविधा मिलेगी और स्कूल तक सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध करवाने में सहायता होगी। समागम के दौरान एजुकेशनल ट्रस्ट के प्रधान परमजीत सिंह चाहल, सदस्य भाई बलजीत सिंह, भाई जसवीर सिंह, गुरपिंदर सिंह और रमनदीप सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। ट्रस्ट की ओर से भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Punjab Drug Crisis: केवल सिंह ढिल्लों और सुनील जाखड़ ने नशा विरोधी यात्रा पर दी प्रतिक्रिया

छोटा शिमला में स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़, मेयर ने पहुंचकर लिया जायजा

18 Sep 2026

शिमला: 'गजानन हरे हरे' भजन से गूंजा मिडिल बाजार का गणपति पंडाल, सखी संकीर्तन मंडली ने बांधा समां

18 Sep 2026

डूसू चुनाव वोटिंग: श्याम लाल काॅलेज के बाहर नारेबाजी, जीटी रोड पर जाम; छात्रों ने बताया किसे चुनेंगे

18 Sep 2026

कांगड़ा: पांच महीने में 76 वोल्वो बसों के चालान, परमिट से लेकर टैक्स चोरी तक नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई

18 Sep 2026
विज्ञापन

बटाला में रवनीत बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर फेंके, गाड़ियों के शीशे टूटे; बोले- कुछ के पास हथियार थे

VIDEO: रोजगार मेले में नौकरी के लिए उमड़े युवा, कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, 78 से अधिक कंपनियां पहुंचीं

18 Sep 2026
विज्ञापन

हल्द्वानी: अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्रों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी देती सुनीता कुंवर

18 Sep 2026

सिरमौर: पांवटा साहिब में 'गुणवत्ता यात्रा' कार्यशाला, उद्योग और स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों को गुणवत्ता प्रबंधन अपनाने के लिए किया प्रेरित

18 Sep 2026

आईफोन-18 प्रो पाने के लिए होड़: दिल्ली के साकेत मॉल में ऐपल स्टोर के बाहर लंबी कतारें

18 Sep 2026

प्राथमिक विद्यालय में घुसकर तोड़फोड़, उपकरणों को पहुंचाया नुकसान

18 Sep 2026

VIDEO: आगरा-हाथरस हाईवे पर ऑटो और लोडर ट्रक की भिड़ंत, चालक समेत चार घायल

18 Sep 2026

VIDEO: यूजीसी के विरोध प्रदर्शन में करणी सेना ने भरी हुंकार

18 Sep 2026

VIDEO: प्रसव के बाद नवजात की हालत बिगड़ी, दूसरे अस्पताल ले जाते ही हुई मौत; परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

18 Sep 2026

VIDEO: 'बेटे की मौत की निष्पक्ष जांच हो'... शिवम के माता-पिता की गुहार, दोषियों पर कार्रवाई और आर्थिक मदद की मांग

18 Sep 2026

VIDEO: चार घंटे से लापता थीं छह साल की दो बच्चियां, सूचना मिलते ही 20 मिनट में पुलिस ने खोज निकालीं

18 Sep 2026

VIDEO: बंद पड़े कुएं में गिरे दो पिल्ले, ग्रामीण और फायर ब्रिगेड ने जान बचाई

18 Sep 2026

शिमला टाउन हॉल में पेंशनरों की बैठक शुरू, लंबित डीए-एरियर और वित्तीय देनदारियों पर मंथन

18 Sep 2026

VIDEO: तालाब में डूबे युवक की तलाश, रात से जुटे गोताखोर, डूबते समय लगाई ‘अम्मा बचा लो’ की आवाज

18 Sep 2026

Video: अलीगंज कॉल सेंटर पर पुलिस की जांच, 16 लोगों से पूछताछ

18 Sep 2026

Video: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने की शिष्टाचार भेंट

18 Sep 2026

Video: वृंदावन गेट पर एसीपी ट्रैफिक ने की वाहनों की चेकिंग, मोडिफाइड साइलेंसर खुलवाए

18 Sep 2026

VIDEO: डॉक्टर वेल्दी फिसर की 147वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम

18 Sep 2026

VIDEO: 'इंडिया फूड एक्सपो-2026' के 11वें संस्करण का शुभारंभ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया उद्धाटन

18 Sep 2026

VIDEO: फर्जी कॉल सेंटर की सूचना पर छापेमारी, साइबर एक्सपर्ट की टीम जांच के लिए लैपटॉप और तकनीकी उपकरण लेकर पहुंचे

18 Sep 2026

रुद्रप्रयाग--संगम पुस्तकालय को मिलीं 2500 से अधिक पुस्तकें

18 Sep 2026

दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज आया सामने; पुलिस जांच में जुटी

18 Sep 2026

नारनौल आईटीआई में छात्र से मारपीट, महिला इंस्ट्रक्टर और पुरुष टीचर पर आरोप

होमगार्ड भर्ती की दौड़ में अभ्यर्थी की मौत, अचानक बेहोश होकर गिरा शिवम

18 Sep 2026

शिमला गेयटी थिएटर में स्वर्ण पब्लिक स्कूल का 21वां वार्षिक समारोह, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां

18 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed