Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
First arrest made in Parry murder case; Rahul supplied equipment to shooter
{"_id":"693ac7b5032f0d337a0130a1","slug":"first-arrest-made-in-parry-murder-case-rahul-supplied-equipment-to-shooter-2025-12-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पैरी हत्याकांड में हुई पहली गिरफ्तारी, राहुल ने शूटर को उपलब्ध कराया था सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरी हत्याकांड में हुई पहली गिरफ्तारी, राहुल ने शूटर को उपलब्ध कराया था सामान
चर्चित इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी हत्याकांड में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। जिला क्राइम सेल ने खरड़ के रहने वाले आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को चंडीगढ़ सेक्टर 24 से पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक राहुल इस हत्याकांड में एक महत्वपूर्ण कड़ी था और उसने वारदात को अंजाम देने के लिए शूटर्स को वारदात में इस्तेमाल कार और अन्य चीजें मुहैया करवाई थी। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि घटना की पूरी साजिश में वह किस किस के संपर्क में था। एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि आरोपी ने शूटरों को कार प्रोवाइड करवाई थी। राजास्थान के कोटा से चोरी की कार कैसे राहुल के पास पहुंची। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आखिर कार पर चेसीस नंबर कहां से गुदवाया गया। वहीं आरोपी के मोबाइल को खंगाला जा रहा है कि किसके कहने पर उसने शूटरों को कार दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी राहुल लॉरेंस और उसके करीबियों के संपर्क में था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी को पहले से इस बात की जानकारी थी कि पैरी की हत्या में क्रेटा कार का इस्तेमाल किया जाना है। वहीं पुलिस ने पहले ही इंद्रप्रीत को गोलियां मारने वाले शूटर पीयूष पिपलानी और अंकुश राणा की पहचान कर ली थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।