Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Supreme Court JCA Exam City Slip 2026 Released at sci.gov.in; Check Exam City

सुप्रीम कोर्ट: जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 250 पदों के लिए कब होगी परीक्षा?

Mon, 09 Nov 2026 07:05 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 09 Nov 2026 07:05 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 20 नवंबर 2026 को आयोजित की जानी है। सिटी स्लिप की मदद से अभ्यर्थी ये जान सकते हैं कि उन्हें किस शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण विवरण से परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Supreme Court JCA Exam City Slip 2026 Released at sci.gov.in; Check Exam City
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA) के 250 पदों के लिए भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप 9 नवंबर 2026 को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण संबंधी विवरण से लॉगिन करना होगा। इस स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी दी गई है, ताकि उम्मीदवार परीक्षा के लिए अपनी यात्रा की योजना बना सकें। सिटी स्लिप प्रवेश पत्र नहीं है। परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य आवश्यक विवरण अलग से जारी होने वाले प्रवेश पत्र में दिए जाएंगे।

विज्ञापन


भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था भारत का सर्वोच्च न्यायालय
पद का नाम जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA)
कुल रिक्तियां 250
पद का प्रकार समूह-बी, अराजपत्रित
वेतन स्तर स्तर-6
प्रारंभिक मूल वेतन ₹35,400
अधिसूचना जारी होने की तिथि 30 सितंबर 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि 7 अक्तूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर 2026
संभावित परीक्षा तिथि 20 नवंबर 2026
चयन प्रक्रिया वस्तुनिष्ठ परीक्षा, टाइपिंग परीक्षा, वर्णनात्मक लिखित परीक्षा और साक्षात्कार
आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in
 

आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान निर्धारित शुल्क का भुगतान करना था। इसके अतिरिक्त लागू बैंक शुल्क भी लागू होता है। आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
 
श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य/अनारक्षित ₹1,500 + बैंक शुल्क
एससी/एसटी/ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर) ₹750 + बैंक शुल्क
भूतपूर्व सैनिक ₹750 + बैंक शुल्क
दिव्यांग अभ्यर्थी ₹750 + बैंक शुल्क

 

चयन प्रक्रिया क्या है?

सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती में चयन के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा:

  1. वस्तुनिष्ठ परीक्षा: इसमें अभ्यर्थियों के ज्ञान और योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा।
  2. कंप्यूटर आधारित टाइपिंग परीक्षा: अभ्यर्थियों की टाइपिंग गति की जांच होगी।
  3. वर्णनात्मक लिखित परीक्षा: यह परीक्षा अंग्रेजी भाषा में होगी।
  4. साक्षात्कार: अगले चरण में चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।

अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। दस्तावेज सत्यापन के दौरान उनकी शैक्षणिक योग्यता और अन्य प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट जेसीए सिटी स्लिप 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं।
  • भर्ती या जूनियर कोर्ट असिस्टेंट से संबंधित लिंक खोलें।
  • जेसीए परीक्षा सिटी स्लिप 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए पंजीकरण विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाली सिटी स्लिप डाउनलोड करें।
  • परीक्षा शहर की जानकारी जांचें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed