{"_id":"6af73eee1c1d07178407efc7","slug":"video-mayor-vikas-sharma-said-that-collective-efforts-have-given-rudrapur-the-crown-of-cleanliness-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर बना हिमालयी राज्यों का सबसे स्वच्छ शहर: मेयर विकास शर्मा बोले- यह पूरे शहर की मेहनत का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर बना हिमालयी राज्यों का सबसे स्वच्छ शहर: मेयर विकास शर्मा बोले- यह पूरे शहर की मेहनत का परिणाम
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रों, पार्षदों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे शहर की मेहनत का परिणाम है। अब उनका लक्ष्य रुद्रपुर को आदर्श एवं स्मार्ट शहर बनाना है। शुक्रवार को नगर निगम में पत्रकार वार्ता करते हुए मेयर ने कहा कि जब उन्होंने दायित्व संभाला था, तब स्वच्छ सर्वेक्षण 2023-24 में नगर निगम की रैंक 417 थी। अगले सर्वेक्षण में रुद्रपुर ने लंबी छलांग लगाकर 68वीं रैंक हासिल की और अब हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। यह बदलाव अचानक नहीं, सुनियोजित और लगातार किए गए काम का नतीजा है। सबसे पहले शहर को कूड़े के ढेरों से मुक्त कर कचरे के नियमित उठान और वैज्ञानिक निस्तारण पर ध्यान दिया गया। घर-घर कूड़ा उठाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले 35 नए वाहनों सहित अब 85 छोटी-बड़ी गाड़ियां स्वच्छता में लगी हैं। गीले-सूखे कचरे को चार श्रेणियों में अलग कर सीबीजी प्लांट में निस्तारण किया जा रहा है। गीले कचरे से सीएनजी बन रही है और मल से खाद तैयार हो रही है। नगर निगम ने ओडीएफ प्लस-प्लस मानक भी पूरे किए हैं। कहा कि केंद्र की टीम ने भौतिक निरीक्षण कर हर मानक का सत्यापन किया। कहा, पुरस्कार से जिम्मेदारी बढ़ी है। शहर को अपना घर समझकर साफ रखना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।