Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Madhya Pradesh CM Mohan yadav arrives at BJP workers' felicitation ceremony

खटीमा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- धामी के नेतृत्व में विकास पथ पर आगे बढ़ा उत्तराखंड

Fri, 13 Nov 2026 12:44 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Fri, 13 Nov 2026 12:44 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खटीमा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कहा कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Mohan yadav arrives at BJP workers' felicitation ceremony
भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पहुंचे मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देवभूमि उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। यहां देवी-देवताओं का वास है और यह भूमि राष्ट्रभूमि के रूप में भी अपनी पहचान रखती है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बृहस्पतिवार को अशोक फार्म स्थित शहीद हरि किशन शिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पहुंचे। उन्होंने बद्री विशाल का जयकारा लगाकर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में देश को नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज चीन, रूस और अमेरिका जैसे देश भी भारत की ताकत को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने पूरे विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ाया है।

विज्ञापन

यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है। सेना को दुश्मनों को करारा जवाब देने की पूरी छूट मिली है। आज भारतीय सेना दुश्मनों के घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सेना ने पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। साथ ही सनातन संस्कृति की समृद्धि और संरक्षण के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, रंजीत रामधारी, नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, कमल जिंदल, नंदन सिंह खड़ायत, सतीश भट्ट, रंदीप पोखरिया, मोहन सिंह चुफाल और गोपाल बोरा आदि मौजूद रहे।

खटीमा के लोगों को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खटीमा के लोगों को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में महाकाल, चित्रकूट और ओंकारेश्वर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। खटीमा के लोग वहां आकर देवी-देवताओं के दर्शन करें। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आना उनका सौभाग्य है। वह वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्धकुंभ में भी आएंगे।

यादव ने कहा कि वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है। मध्यप्रदेश सरकार इसकी तैयारियों में जुटी है। उन्होंने खटीमा के लोगों को सिंहस्थ महाकुंभ में शामिल होने का भी निमंत्रण दिया।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं रामनंद, राहुल कुमार, नीनू विश्वास, पार्वती देवी, जगीर सिंह पटियाली, जगीर सिंह मल्ली, प्रेरणा कुमार, देव नारायण, रामसजीवन, सुदर्शन, विरजन और विकास कुमार को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed