{"_id":"6ab7c12ac8bda5b5a4071ad0","slug":"video-dhamatoli-government-higher-secondary-school-upgraded-to-the-intermediate-level-tehri-garhwal-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमातोली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इंटर स्तर पर उच्चीकृत, क्षेत्रवासियों ने विधायक का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमातोली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इंटर स्तर पर उच्चीकृत, क्षेत्रवासियों ने विधायक का जताया आभार
Renu Saklani
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:27 PM IST
Link Copied
भिलंगना ब्लॉक के कठुड़ हिंदाव पट्टी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धमातोली को इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकृत किए जाने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। विद्यालय के उच्चीकरण को क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए ग्रामीणों ने विधायक शक्ति लाल शाह का आभार जताया। क्षेत्रवासी विधायक के आवास पर पहुंचे और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर विद्यालय को इंटर स्तर पर उच्चीकृत कराने के लिए धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय के इंटर स्तर तक उच्चीकृत होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अब आगे की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धमातोली की नींव उनके पूर्वजों ने रखी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का सौभाग्य मिला कि पहले विद्यालय को जूनियर स्तर से हाईस्कूल स्तर तक उच्चीकृत कराया और अब इसे इंटरमीडिएट स्तर तक पहुंचाने का अवसर मिला है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कई विद्यालयों में विज्ञान वर्ग शुरू कराने के लिए भी शासन स्तर पर प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि निवालगांव स्थित विद्यालय के उच्चीकरण को लेकर भी शासन स्तर पर वार्ता चल रही है और इसके लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालय के इंटर स्तर पर उच्चीकृत होने से क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि अब स्थानीय बच्चों को अपने ही क्षेत्र में उच्च माध्यमिक शिक्षा की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा से जुड़े अन्य आवश्यक कार्यों को भी प्राथमिकता से आगे बढ़ाने की मांग रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।