फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Young people seeking employment abroad should beware of fake agents.

Tehri News: विदेश में रोजगार पाने के इच्छुक युवा फर्जी एजेंटों से सावधान रहें

Sat, 26 Sep 2026 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 26 Sep 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
Young people seeking employment abroad should beware of fake agents.
नई टिहरी। विदेश में रोजगार पाने के इच्छुक युवाओं को अवैध एजेंटों की धोखाधड़ी और फर्जी रोजगार के प्रस्ताव से सावधान रहने की अपील की गई है। ऐसे लोगों को विदेश में रोजगार पाने के लिए हमेशा सुरक्षित और वैधानिक माध्यमाें का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है। बाहर रोजगार के लिए www.emigrate.gov.in⁠ (ई-नागरिक पोर्टल) पर लॉगिन कर पासपोर्ट और वीजा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मालविका प्रियदर्शनी ने कहा कि विदेश रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आ रहे हैं। इस स्थिति में बाहर रोजगार पाने के इच्छुक युवाओं को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अवैध एजेंटों और फर्जी रोजगार से बचने के लिए रोजगार संबंधी सूचनाएं वैध माध्यम से लेकर सुरक्षित रहा जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय की ओर से विदेशी रोजगार (वर्क वीजा, वर्क परमिट आदि) के लिए लोगों को जागरुकता किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए www.emigrate.gov.in⁠ (ई-नागरिक पोर्टल) पर लॉगिन कर पासपोर्ट वीजा संबंधी जानकारी प्राप्त कर पंजीकरण और रिक्रूटमेंट की ऑनलाइन सूचना प्राप्त करने और रोजगार सेवाएं वैध माध्यम से ही लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि ईसीआर श्रेणी के पासपोर्ट धारकों को 18 ईसीआर देशों में रोजगार के लिए प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेट्स (प्रवासी संरक्षक) से आवश्यक प्रमाणपत्र/ क्लीयरेंस प्राप्त करना अनिवार्य है। विदेश में रोजगार से संबंधित समस्या होने पर ई-माईग्रेशन पोर्टल से मदद मांगी जा सकती है। किसी प्रकार की मदद के लिए प्रवासी भवन देहरादून के टोल फ्री नंबर 1800-11-3090, एमएसए हेल्पलाइन 7428321144 और ई-मेल helpline@emsa.gov.in से जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed