फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Four players from Tehri have brought laurels to the national hockey team

Tehri News: राष्ट्रीय हॉकी में टिहरी के चार खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

Sat, 26 Sep 2026 04:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 26 Sep 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
Four players from Tehri have brought laurels to the national hockey team
नई टिहरी। टिहरी जिले के चार खिलाड़ियों ने सीआईएससीई नेशनल हॉकी प्रतियोगिता (अंडर-19) में शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड की टीम को द्वितीय स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रतियोगिता बीते 18 से 22 सितंबर तक फील्ड मार्शल करियप्पा हॉकी स्टेडियम बंगलूरु में आयोजित हुई जिसमे देशभर के 12 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि उत्तराखंड की टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम मेें टिहरी जिले के अग्रिम डोभाल, सार्थक रागंड, चैतन्य जैन और श्रेयांश बिजल्वाण का चयन हुआ था। चारों खिलाड़ी ओंकारानंद स्कूल मुनिकरीेती के छात्र हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed