{"_id":"6ab7bc08ded8bfa11b0761f2","slug":"student-union-office-bearers-elected-unopposed-at-lambgaon-and-nainbagh-colleges-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121516-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: लंबगांव और नैनबाग महाविद्यालय में छात्रसंघ पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: लंबगांव और नैनबाग महाविद्यालय में छात्रसंघ पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
Sat, 26 Sep 2026 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी/लंबगांव/घनसाली/ नैनबाग/ थत्यूड़/कंडीसौड़। फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लंबगांव और राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में छात्र संघ चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशियों का नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल घनसाली में अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी, नरेंद्रनगर, थत्यूड़ और कमांद में छात्र संघ चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है।
लंबगांव महाविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. भरत सिंह चुफाल ने बताया कि महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए एक-एक प्रत्याशियों का नामांकन हुआ। जांच में सभी प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्र वैध पाए गए। महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर सचिन शाह, उपाध्यक्ष शीतल, सचिव संजना, सहसचिव सविता, कोषाध्यक्ष लक्की, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए दिव्यांशु पंवार निर्विराेध चुने गए है। 29 सितंबर काे निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एंव गाेपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
दूसरी ओर, बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई का परचम लहराया है। शनिवार को नाम वापसी व नामांकनपत्रों की जांच के बाद छह पदों पर प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. दर्मियान सिंह भंडारी ने बताया कि अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य पदों पर एकल नामांकन पत्र दाखिल होने व कुछ प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई। उपाध्यक्ष पद पर अमीषा रावत,सचिव प्रियांशु सुरीरा, सह सचिव आरती,कोषाध्यक्ष सलोनी, विवि प्रतिनिधि पद पर दिव्यम सिंह निर्वाचित घोषित किए गए है।
विज्ञापन
उधर, राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में भी छात्र संघ चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। महाविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. ब्रिश कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर हिमानी, उपाध्यक्ष दिव्या रावत, सचिव शशि, कोषाध्यक्ष रुबीना, विवि प्रतिनिधि आदर्श ने नामांकन कराया था, जो जांच में सही पाए।
इधर, राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में नाम वापसी के अंतिम दिन अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नंदिनी, विवि प्रतिनिधि पद पर सागर ने अपना नामांकन वापस लिया है। महाविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. कुंवर सिंह ने बताया कि पांच पदों के लिए 10 प्रत्याशियों के नामांकन वैद्य पाए गए है। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश भट्ट ने बताया कि जांच में छात्रसंघ चुनाव के लिए सभी 11 प्रत्याशियों के नामांकन वैद्य पाए गए।