Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
Jewelry worth lakhs and ₹50,000 in cash stolen after breaking into a house in Sendul; police still empty-handed after a month and a half.
{"_id":"6ab7dd226d8844b9040e4b2b","slug":"video-jewelry-worth-lakhs-and-rs50000-in-cash-stolen-after-breaking-into-a-house-in-sendul-police-still-empty-handed-after-a-month-and-a-half-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेंदुल में घर के ताले तोड़कर लाखों के गहने और 50 हजार नकदी चोरी, डेढ़ माह बाद भी खाली हाथ पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंदुल में घर के ताले तोड़कर लाखों के गहने और 50 हजार नकदी चोरी, डेढ़ माह बाद भी खाली हाथ पुलिस
घनसाली थाना क्षेत्र के सेंदुल गांव में घर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित द्वारिका प्रसाद मैठाणी के घर में हुई इस घटना को करीब डेढ़ माह बीत चुका है, लेकिन अब तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया है।
पीड़ित के अनुसार, चोर ताले तोड़कर घर में दाखिल हुए और वहां रखे आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई और मामले में कार्रवाई की मांग की गई। द्वारिका प्रसाद मैठाणी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और जांच के साधन उपलब्ध होने के बावजूद लंबे समय तक चोरों का पता नहीं चलना चिंता का विषय है।डेढ़ माह बाद भी खुलासा नहीं होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है और परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की घटनाओं का समय पर खुलासा नहीं होने से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती है।
थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि पिछले माह तीन जगहों पर चोरी की घटनाएं सामने आई थीं।
उनके अनुसार, जखाणा और सुनारगांव में हुई चोरी के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
वहीं, सेंदुल गांव में द्वारिका प्रसाद मैठाणी के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस जांच कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।