{"_id":"6a3d52321a2c53619a023faf","slug":"video-the-young-man-facing-pressure-to-convert-has-been-provided-security-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जिस युवक पर डाला जा रहा है धर्मांतरण का दबाव उसे मिली सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जिस युवक पर डाला जा रहा है धर्मांतरण का दबाव उसे मिली सुरक्षा
अरविंद कुमार
Updated Thu, 25 Jun 2026 09:37 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट के जिस युवक पर उसकी पत्नी और रिश्तेदार धर्मांतरण का दबाव बना रहे हैं उसे आखिकार सुरक्षा मिली है। वह पुलिस की निगरानी में है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवक और उसके बेटे को सुरक्षा प्रदान करते हुए उसकी पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि गंगोलीहाट ब्लॉक के ग्राम बोकटा निवासी विवेक सिंह के साथ दिल्ली निवासी यास्मीन ने अपनी इच्छा से उसके साथ मार्च 2020 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। दिल्ली में निजी कंपनी में काम करने वाले विवेक पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिल्ली के बृजपुरी डी ब्लॉक, गली नंबर तीन निवासी यास्मीन के पिता साकिर अली, मां सज्जो बानो और परिवार के अन्य लोगों ने उसे भरोसा दिलाया था कि उनका विवाह हिंदू रीति रिवाज से होगा। विवाह के बाद 2022 में दोनों का बेटा हुआ। आरोप है कि यास्मीन के परिवार ने बच्चे का गुपचुप खतना कराकर नाम बदलने के दस्तोवज तैयार कराए। इसके साथ ही उसकी पत्नी और बेटे को ससुराल बुलाकर उसे प्रताड़ित कर उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया जाने लगा। साकिर अली, सज्जो बानो, फिरोज, परवेज समेत यास्मीन और अन्य लोगों ने धर्मांतरण न करने पर उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह बेटे को लेकर वहां से पिथौरागढ़ पहुंचा है।तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी कोंडे ने बताया कि युवक और उसका बेटे को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। दोनों पुलिस की निगरानी में हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।