{"_id":"6b09150973156a246e0f8206","slug":"video-mla-reaches-out-in-support-of-prd-jawans-says-all-demands-are-justified-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पीआरडी जवानों के समर्थन में पहुंचे विधायक, कहा सभी मांगें जायज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पीआरडी जवानों के समर्थन में पहुंचे विधायक, कहा सभी मांगें जायज
अरविंद कुमार
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:58 AM IST
Link Copied
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। दो सूत्रीय मांगों पर पीआरडी जवानों ने कार्य बहिष्कार करते हुए भूख हड़ताल की। विधायक मयूख महर ने पीआरडी जवानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों की सभी मांगें जायज हैं। सरकार को इन्हें मानना होगा।
कलक्ट्रेट परिसर के बाहर रामलीला मैदान में दूसरे दिन संगठन के मीडिया प्रभारी पंकज गोस्वामी भूख हड़ताल पर बैठे। उनके समर्थन में जिले के पीआरडी जवानों ने धरना देते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायक मयूख महर भी मौके पर पहुंचे और जवानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवान 365 दिन का रोजगार और महंगाई भत्ता देने की मांग कर रहे हैं जो उनका हक है। सरकार इन मांगों को पूरा करने के लिए गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि वह पीआरडी जवानों के साथ खड़े हैं। सरकार को दोनों मांगें जल्द पूरी करनी होगी। पूर्व दायित्वधारी हरीश उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने भी पीआरडी जवानों के आंदोलन को समर्थन दिया। वहीं पीआरडी जवानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं वे पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर दीपक चंद्र भट्ट, राजेंद्र, बिपिन पांडे, होशियार गिरी, राम सिंह, हयात सिंह, विमला, तुलसी देवी, ललित प्रसाद, वीर राम, बसंत जोशी, लोकेंद्र चंद्र, नरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। वहीं मुनस्यारी में भी पीआरडी जवानों ने अपनी मांगों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कैबिनेट में दोनों मांगों का जल्द शासनादेश जारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर देवराम, दुर्गा सिंह, लालू राम, धनी राम, चंपा देवी, नारायण सिंह, केदार गिरी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।