{"_id":"6b0c0778032bd6ffd80ef999","slug":"video-people-troubled-by-poor-healthcare-services-in-hospitals-roads-riddled-with-potholes-and-filth-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: अस्पतालों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, गड्ढों से पटी सड़कें और गंदगी से परेशान लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: अस्पतालों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, गड्ढों से पटी सड़कें और गंदगी से परेशान लोग
गायत्री जोशी
Updated Sun, 29 Nov 2026 04:37 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ जिले में अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। ये अस्पताल सिर्फ रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं। सड़कें तो बन रही हैं लेकिन पूरे साल ये गड्ढों से पटी रहती हैं। इन मूलभूत समस्याओं का समाधान करना हमारे जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता में होना चाहिए। हम इस उम्मीद से अपने नेता को चुनते हैं कि वे हमारी परेशानी का समाधान करें। फिर से हम इसी उम्मीद में वोट करेंगे और उम्मीद है कि हमारे नेता हमारी इन परेशानियों से हमें मुक्ति दिलाएंगे। नगर क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी है। इससे राहगीरों को आवाजाही करने में परेशानी होती है। नगर निगम को नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर करनी चाहिए। नगर क्षेत्र में अनेक युवा काफी तेज आवाज करने वाले साइलेंसर युक्त वाहन चलाते है। इससे आने-जाने वालों के साथ ही बाजार में रहने वाले लोगों परेशानी पैदा होती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में व्यवधान पैदा होता है। ऐसे वाहनों से ध्वनि और वायु प्रदूषण हो रहा है। जनप्रतिनिधि सिर्फ नाम के लिए बड़े वादे करते हैं। उन्हें जनता की इन बुनियादी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।