Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mahseer populations are declining in the rivers of Pithoragarh; experts are also concerned.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ की नदियों में घट रही है महाशीर, विशेषज्ञ भी चिंतित

Fri, 27 Nov 2026 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 27 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Mahseer populations are declining in the rivers of Pithoragarh; experts are also concerned.
पिथौरागढ़ जिले की नदियों में इनकी शान मानी जाने वाली महाशीर मछली की संख्या घट रही है। या यूं कहें कि यह विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई है। काली और सरयू नदी के संगम पर पंचेश्वर क्षेत्र में पहली बार हुए एंगलिंग फेस्ट में यह हकीकत सामने आई है जिसने विशेषज्ञों की चिंता भी बढ़ाई है। विशेषज्ञ भी मान रहे हैं कि महाशीर अब जिले की नदियों में बेहत कम संख्या में पनप रही है।
विज्ञापन


कभी जिले की नदियों खासकर, काली और सरयू में धूप के बीच चमकती और चांदनी रात में सतह पर अठखेलियां करतीं महाशीर मछली के झुंड नजर आने आम थे। पहली बार काली और सरयू के संगम स्थल पंचेश्वर क्षेत्र में पंचेश्वर एंगलिंग एवं पर्यटन विकास स्वायत्त सहकारिता ने विधायक मयूख महर के सहयोग से एंगलिंग का आयोजन किया। तीन दिन तक सीमांत जिले के साथ ही प्रदेश के अन्य हिस्सों और हिमांचल प्रदेश से आए एंगलरों ने नदी में मछलियों की मौजूदगी का पता लगाने के लिए इन्हें पकड़ा।
विज्ञापन

हैरानी है कि सिर्फ तीन महाशीर मछली पकड़ में आईं। दो बेहद छोटी जबकि एक करीब आठ किलो वजनी मिली। एंगलरों ने भी माना कि अब इस नदी में महाशीर की मौजूदगी बेहद कम है। वहीं विशेषज्ञों ने भी साफ तौर पर कहा कि महाशीर मछली जिले की नदियों से तेजी से गायब हो रही हैं जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अनियोजित विकास से नदियों में गाद भरना महाशीर के लिए संकट
पिथौरागढ़। विशेषज्ञों के अनुसार, जिले की काली, गोरी, सरयू, रामगंगा आदि नदियां महाशीर का प्राकृतिक आवास थे। प्राकृतिक आवास में बढ़ते हस्तक्षेप और अनियोजित विकास ने इस प्रजाति को संकट में डाला है। अवैध खनन, तटों पर अनियोजित निर्माण, बढ़ती मानवीय गतिविधियों के साथ ही सड़कों के निर्माण से नदियों में गाद भरने से महाशीर के लिए संकट पैदा हो गया है। मानसून के दौरान पहाड़ों से बहकर आने वाली भारी सिल्ट महाशीर के गलफड़ों में भर जाती है जिससे उनकी गतिशीलता समाप्त हो जाती है और वे दम तोड़ देती हैं। प्रजनन के लिए जरूरी साफ, ठंडा और पथरीला तल अब पहले जैसा नहीं रह गया है। ऐसे में महाशीर जिले की नदियों में विलुप्ति के कगार पर पहुंच गई है। संवाद
--
एंगलिंग से बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार के खुलेंगे द्वार
पिथौरागढ़। आयोजन समिति के नीरज सौन, प्रकाश सिंह, शंकर बिष्ट, लक्ष्मण सिंह के साथ ही विधायक मयूख महर ने कहा कि एंगलिंग से पंचेश्वर क्षेत्र की प्राकृतिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। काली एवं सरयू नदियों के संगम की पर्यटन संभावनाओं को विकसित करना तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करना इसका उद्देश्य है। संवाद

कोट
यह सच है कि पिथौरागढ़ की नदियों में महाशीर तेजी से घट रही है। यही हालात रहे तो इसे नदियों से विलुप्त होने में देर नहीं लगेगी। अनियोजित निर्माण, नदियों में बढ़ते मानवीय दबाव, खनन से महाशीर के प्रजनन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। नदियों में गाद भरने से यह मर रहीं हैं। इसके संरक्षण के लिए योजना तैयार करने की जरूरत है। - डॉ. रमेश चलाल, जिला मत्स्य अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed