Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
First phase of Rishikesh-Karnprayag rail project crossed breakthrough of last tunnel between Gular and Vyasi
{"_id":"6842e6f1f2d5d323f20ef542","slug":"video-first-phase-of-rishikesh-karnprayag-rail-project-crossed-breakthrough-of-last-tunnel-between-gular-and-vyasi-2025-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का पहला पड़ाव आरपार, गूलर से व्यासी के बीच अंतिम सुरंग का ब्रेकथ्रू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का पहला पड़ाव आरपार, गूलर से व्यासी के बीच अंतिम सुरंग का ब्रेकथ्रू
महत्वाकांक्षी रेल परियोजनाओं में से एक ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज रेल लाइन में ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई है। परियोजना के पैकेज-2 में गूलर से व्यासी के बीच 6.6 किमी लंबी अंतिम सुरंग का ब्रेकथ्रू शुक्रवार को पूरा हो गया। इससे पहले शिवपुरी से गूलर के बीच 6.5 किमी की पहली सुरंग का ब्रेकथ्रू हो चुका है। लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड द्वारा रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के निर्देशन में कार्यान्वित इस पैकेज में दो प्रमुख सुरंगें शामिल हैं। यह सुरंगें कठिन पर्वतीय भूगोल, भूकंपीय संवेदनशीलता और जटिल भूगर्भीय संरचनाओं से गुजरती हैं। अंतिम सुरंग के ब्रेकथ्रू को महीनों की सटीक योजना, भूगर्भीय विश्लेषण और तकनीकी दक्षता से पूरा किया गया। परियोजना में न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड जैसी उन्नत तकनीक और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया, जिससे समयबद्ध प्रगति और श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी। इस अवसर पर एलएंडटी, आरवीएनएल और युक्सेल आईसीटी के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी टीम के प्रयासों और समर्पण की सराहना की। आरवीएनएल के परियोजना प्रबंधक रविकांत ने कहा कि यह सफलता योजना, इंजीनियरिंग कौशल और श्रमिकों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि सुरंग निर्माण के दौरान कई चुनौतियां सामने आईं, जिनमें कठोर चट्टानें, भूमिगत जल रिसाव और प्रतिकूल मौसम शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।