{"_id":"6aa1597c10fcaf59b1040fce","slug":"free-eye-check-up-camp-in-maletha-80-people-examined-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-126109-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मलेथा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 80 लोगों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मलेथा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 80 लोगों की हुई जांच
Wed, 09 Sep 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 09 Sep 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
कीर्तिनगर। मलेथा गांव में बुधवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में डॉ. सूर्य प्रकाश भट्ट और डॉ. सुमित दहिया ने मरीजों की नेत्र जांच की। इस दौरान कुल 80 लोगों की ओपीडी हुई। जांच के बाद 14 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। मौके पर 45 जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां और 55 लोगों को चश्मे वितरित किए गए। शिविर के सफल संचालन में कैंप कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार और सपोर्ट स्टाफ सोवन सिंह, ग्राम पंचायत मलेथा की रश्मि रावत ने सहयोग किया। संवाद
-- -- --
प्राचीन नगेला देवता मंदिर का नवनिर्माण शुरू, युवाओं ने उठाया बीड़ा
कीर्तिनगर। बडियार क्षेत्र के पट्टी लोस्तु के सीमांत गांव पाणव स्थित लगभग 500 वर्ष पुराने पौराणिक नगेला देवता मंदिर के नवनिर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है। प्राचीन काल से ही यह मंदिर क्षेत्रवासियों की अगाध श्रद्धा का केंद्र रहा है और पूर्वजों के समय से यहां बड़े पैमाने पर धार्मिक अनुष्ठान व देव आयोजनों की परंपरा चली आ रही थी, हालांकि, पिछले 20 वर्षों में गांव से हुए अत्यधिक पलायन के कारण इन परंपराओं की निरंतरता पर प्रभाव पड़ा। इसको देखते हुए युवाओं ने अपनी जड़ों, देवी-देवताओं और रीति-रिवाजों को सहेजने के लिए आगे आने व नगेला देवता मंदिर के भव्य नवनिर्माण और परंपराओं को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया है। नव निर्माण कार्य में आगे आने वालों सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप गोदियाल, रामलाल गोदियाल, भास्कर गोदियाल, सुरेंद्र गोदियाल, गिरीश चंद्र, वीरेंद्र डोभाल, अजय गोदियाल, प्रकाश, महावीर प्रसाद, जीवन डोभाल, लायकराम आदि शामिल हैं। संवाद
जारी-- डा. श्रीकृष्ण उनियाल

जारी