Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
Mayor Gajraj Singh Bisht inaugurated Sanskrit Shobha Yatra organised by Uttarakhand Sanskrit Academy Haridwar by showing the green flag
{"_id":"6a95becc5a03d9ea700f8ba8","slug":"video-mayor-gajraj-singh-bisht-inaugurated-sanskrit-shobha-yatra-organised-by-uttarakhand-sanskrit-academy-haridwar-by-showing-the-green-flag-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हल्द्वानी में गूंजा देववाणी का जयघोष, मेयर गजराज ने किया संस्कृत शोभायात्रा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हल्द्वानी में गूंजा देववाणी का जयघोष, मेयर गजराज ने किया संस्कृत शोभायात्रा का शुभारंभ
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से आयोजित विशाल संस्कृत शोभा यात्रा का शुभारंभ मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर पहुंची। शोभायात्रा में विविध झांकियां सजाई गई थीं। मार्ग पर सैकड़ों लोगों ने झांकियों का स्वागत किया। मेयर बिष्ट पूरी शोभायात्रा में पैदल चले। उनके साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, महामंडलेश्वर स्वामी मोनानंद महाराज सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
समापन पर पर्वतीय उत्थान मंच में गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित हुआ। वहां अकादमी के सहायक निदेशक डॉ. यशोदा प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि शोभायात्रा में 7 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित करीब 750 लोगों ने भाग लिया। सचिव प्रो. डॉ. विनय विद्यालंकार, डॉ. भुवन चंद्र त्रिपाठी, जानकी त्रिपाठी, डॉ. देवेंद्र हरबोला, डॉ. हरीश चंद्र गुरुरानी, डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।