फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vishwakarma Jayanti celebrated with great fanfare; machines worshipped.

Nainital News: धूमधाम के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, मशीनों की हुई पूजा-अर्चना

Fri, 18 Sep 2026 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 18 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Jayanti celebrated with great fanfare; machines worshipped.
हल्द्वानी। जिले में भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सरकारी और निजी संस्थानों के साथ ही कारखानों, रोडवेज वर्कशॉप, बिजलीघरों में पूजा-अर्चना की गई। घरों में लोगों ने वाहनों, यंत्र, उपकरण, औजार आदि की भी पूजा की।
विज्ञापन

नगर निगम में महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने विश्वकर्मा की पूजा की। सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में भंडारे का आयेाजन हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.अजय आर्या, उप प्रबंधक विद्युत रवि पाल आदि थे। तिकोनिया स्थित रोडवेज वर्कशॉप में एआरएम संजय पांडे और काठगोदाम डिपो वर्कशॉप में एआरएम गणेश चंद्र पंत की मौजूदगी में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। हाइडिल स्थित सब स्टेशन परिसर में यूपीसीएल के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी ने उपकरणों की पूजा की। आईटीआई रामपुर रोड परिसर में भी मशीनों और उपकरणों की पूजा की गई। यहां संयुक्त निदेशक मयंक अग्रवाल, प्रधानाचार्य नितिन शर्मा, निखिल जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed