Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
Allegations of illegal extortion from small shopkeepers at the Nanda Devi Fair; shopkeepers tearfully recounted their ordeal to the Municipal Council Chairperson
{"_id":"6aafd5dd676e7af5b208ee03","slug":"video-allegations-of-illegal-extortion-from-small-shopkeepers-at-the-nanda-devi-fair-shopkeepers-tearfully-recounted-their-ordeal-to-the-municipal-council-chairperson-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: नंदा देवी मेले में छोटे दुकानदारों से अवैध वसूली का आरोप, रोते हुए पालिकाध्यक्ष को बताई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: नंदा देवी मेले में छोटे दुकानदारों से अवैध वसूली का आरोप, रोते हुए पालिकाध्यक्ष को बताई आपबीती
गायत्री जोशी
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:17 PM IST
Link Copied
नैनीताल के प्रसिद्ध मां नंदा देवी महोत्सव के तहत नैनीताल में सजे मेला परिसर में दूर-दराज और स्थानीय क्षेत्रों से रोजी-रोटी कमाने आए छोटे और गरीब दुकानदारों ने कुछ असामाजिक तत्वों पर डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। मामले की भनक लगते ही नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने तुरंत मेला क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया और पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। रविवार को निरीक्षण के दौरान मेला परिसर में उस समय भावुक कर देने वाला दृश्य देखा गया, जब पालिकाध्यक्ष डॉ. खेतवाल को अपने बीच पाकर कई छोटे दुकानदार फूट-फूटकर रो पड़े। दुकानदारों ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई कि कुछ दबंग लोग मेले में आकर उनसे जबरन पांच सौ से लेकर एक हजार रुपये तक की अवैध वसूली कर रहे हैं। जब गरीब दुकानदारों ने इसका विरोध किया या पैसे देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी उनके साथ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे और मारपीट की धमकी दी। दहशत का आलम यह है कि एक पीड़ित दुकानदार ने रोते हुए पालिकाध्यक्ष को बताया कि इसी डर और प्रताड़ना के कारण उसने आज अपनी दुकान ही नहीं खोली है।
पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से इस तरह की किसी भी वसूली की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन और अधिशासी अधिकारी को देकर दोषियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डॉ. खेतवाल ने दुकानदारों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि वे किसी भी अज्ञात या अनधिकृत व्यक्ति को एक भी रुपया न दें। यदि कोई भी उन्हें डराने या पैसे मांगने आता है, तो उसकी सूचना तुरंत नगर पालिका या स्थानीय पुलिस को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।