{"_id":"6aaf8719c06600a7fd011f71","slug":"video-gada-ma-sathagathha-parasathataya-ma-yavaka-ka-mata-ghara-sa-sabja-lna-jana-ka-nakal-tha-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, घर से सब्जी लेने जाने को निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, घर से सब्जी लेने जाने को निकला था
गोंडा में कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अशोकपुर दुबेपुरवा निवासी प्रदीप दुबे (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा मान रही है। जबकि, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना को लेकर इलाके में अलग-अलग चर्चाएं हो रही हैं।
बताया गया कि प्रदीप शनिवार शाम मदरहवा चौराहे पर सब्जी लेने के लिए घर से निकला था। इसके बाद कई घंटे तक उसका कोई पता नहीं चला। बाद में वह गंडाही में घायलावस्था में मिला। उसके शरीर और पैर में गंभीर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। आनन-फानन प्रदीप को जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही उसकी सांसें थम गईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। वहीं, परिजन घटना को हादसा मानने के बजाय हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।