{"_id":"69bebef784a6be2565086625","slug":"video-special-ritual-of-karha-puja-during-navratri-in-cholapur-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"चोलापुर में नवरात्रि पर करहा पूजा का विशेष अनुष्ठान, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोलापुर में नवरात्रि पर करहा पूजा का विशेष अनुष्ठान, VIDEO
वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के अमरपट्टी गांव में नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को वैष्णो कुटिया में आयोजित वार्षिक श्रृंगार उत्सव के दौरान विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। कराहा पूजन के तहत खौलते दूध से स्नान का अनूठा दृश्य देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा परिसर भक्ति और आस्था में सराबोर रहा।
नवरात्रि के दूसरे दिन आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक कराहा पूजन किया गया, जो क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक परंपराओं में शामिल है। मान्यता है कि यह अनुष्ठान भक्तों की अटूट श्रद्धा और माता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
इस दौरान मंदिर के पुजारी शंभू भगत और उनके पुत्र अमरदेव यादव पारंपरिक वेशभूषा में अनुष्ठान करते दिखे। शंभू भगत सफेद धोती और अमरदेव यादव लाल धोती में थे। दोनों ने खौलते दूध से स्नान कर आस्था का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े।
सुबह करीब 9 बजे 201 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश रखकर पूरे गांव में भ्रमण करती हुई मंदिर पहुंचीं। इसके बाद माता वैष्णो का विधि-विधान से अभिषेक किया गया। माता को दूध के पांच घड़ों से स्नान कराकर विशेष श्रृंगार किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, जगराता और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।