{"_id":"6af45870c292fb3854044cd8","slug":"video-priti-patel-daughter-of-varanasi-won-bronze-medal-at-world-kurash-championship-in-kazakhstan-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के अखाड़े से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं प्रीति पटेल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी के अखाड़े से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं प्रीति पटेल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान
कजाकिस्तान में आयोजित पांच दिवसीय वर्ल्ड कुराश चैंपियनशिप प्रतियोगिता में वाराणसी की बेटी प्रीति पटेल ने कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और अपने गांव का नाम रोशन किया है। मिट्टी के अखाड़े से शुरू हुआ उनका सफर अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच गया है। प्रीति आराजी लाइन विकासखंड के सजोई स्थित अखाड़े में अभ्यास कर प्रतियोगिता की तैयारी करती हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।
बुधवार को प्रीति के गांव लौटने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचकर फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद स्वागत जुलूस चांदपुर, लोहता, कोरौता और अकेलवा होते हुए सजोई स्थित अखाड़े पर पहुंचा। यहां गांव की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रीति का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।