{"_id":"6aa2edd07aa99d7b090b013a","slug":"video-honouring-outstanding-teachers-viksit-bharat-2047-seminar-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत 2047 संगोष्ठी में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत 2047 संगोष्ठी में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, VIDEO
शहर के सर्किट हाउस में ‘विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत 2047’ शिक्षक संगोष्ठी एवं ‘एडुलिडर्स सम्मान समारोह-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अजगरा विधायक त्रिभुवन राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और नवाचारी कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश और प्रदेश के विकास की नींव कक्षाओं से ही तैयार होती है। शिक्षकों को विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक और सामाजिक मूल्यों से भी जोड़ना चाहिए।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चोलापुर के खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को बच्चों को पूरे मनोयोग से निपुण बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती की शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं बड़ागांव के शिक्षक प्रतीक रघुवंशी और ज्योति प्रकाश को भी उनके सराहनीय एवं नवाचारी कार्यों के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा एसआरजी कुंवर भगत, राजीव सिंह समेत जिले के बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। समारोह के अंत में सम्मानित शिक्षकों ने शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और समाज निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।