{"_id":"6908c0e13e94c9c12c0aa9de","slug":"video-dev-deepawali-dedicated-to-martyred-civilians-and-heroes-of-operation-sindoor-in-pahalgam-2025-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पहलगाम में शहीद नागरिकों व ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को समर्पित होगी देव दीपावली, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलगाम में शहीद नागरिकों व ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को समर्पित होगी देव दीपावली, VIDEO
काशी के पौराणिक प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति ने इस बार देव दीपावली महोत्सव की पहलगाम हमले में शहीद नागरिकों और भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को समर्पित किया है। गंगोत्री सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं. किशोरी रमण दुबे बाबू महाराज एवं समिति के सचिव पं. दिनेश शंकर दुबे ने बताया कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में जिस तरह दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर देश का मस्तक ऊंचा किया, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। इसी शौर्य को नमन करने के लिए हमने इस बार देव दीपावली को सेनानियों को समर्पित किया है। प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 35 वर्षों से चल रही परम्परा के अनुसार, दशाश्वमेध घाट पर नियमित आरती करने वाली संस्था गंगोत्री सेवा समिति के तत्वावधान में वैदिक रीति से गंगा महारानी का पूजन-स्तवन संग 151 लीटर दूध से अभिषेक करके गंगा निर्मलीकरण का आह्वाहन किया जायेगा। गंगा तट पर सिंहासनारूढ़ गंगा महारानी की 108 किलो की अष्टधातु की शृंगारिक प्रतिमा और उनकी अलौकिक आरती की निराली छवि आकषर्ण का केंद्र होगी। मां गंगा का शास्त्रोक्त विधि से पूजन के क्रम में समूचे घाट को 500 किलो देशी और विदेशी फूलों से सजाया जायेगा। बताया कि ऋद्धि सिद्धि के रूप में गंगा की महाआरती के दौरान बेटियों का नेतृत्व नारी शक्ति के सम्मान का संकल्प दोहराएगा। इस वर्ष के आयोजन में 21 बटुकों संग 21 डमरुदल गंगा आरती की शोभा बढ़ाएंगे। आयोजन की अध्यक्षता सुमेरू पीठ के शंकराचार्य पूजनीय स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती जी करेंगे। माँ गंगा की महाआरती के पश्चात् काशी के लोकप्रिय गायक गीतकार कन्हैया दुबे केडी के संयोजन में सांस्कृतिक संध्या सभी का मन मोहेगी। देव दीपावली महोत्सव का संचालन गंगा सेवक नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला द्वारा किया जाएगा। भव्य आयोजन के दौरान वाराणसी के सम्मानित जनप्रतिनिधि, देश-विदेश से आमंत्रित अतिथिगण एवं कई प्रतिष्ठित बैंकों के सम्मानित अधिकारी परिवारजन सहित उपस्थित रहेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान समिति के संरक्षक पं. कन्हैया त्रिपाठी, गंगेश्वरधर दुबे, शांतिलाल जैन, पवन शुक्ला, संकठा प्रसाद, रामबोध सिंह, संजय यादव सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। देव दीपावली के अवसर पर गंगोत्री सेवा समिति द्वारा काशी के पौराणिक केदार घाट पर पं. संदीप कुमार दुबे के संयोजन में मां गंगा की भव्य और विराट आरती का आयोजन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।