Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Weather will change in many districts of Madhya Pradesh, cold will increase due to western disturbance.
{"_id":"69086f2c847ae299130f0c9d","slug":"weather-will-change-in-many-districts-of-madhya-pradesh-cold-will-increase-due-to-western-disturbance-2025-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP Weather News:मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम लेगा करवट, पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather News:मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम लेगा करवट, पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड
निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) और चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के प्रभाव से मध्यप्रदेश में अगले दो दिन तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर सहित पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि रविवार को उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय रहा। इसका असर सोमवार और मंगलवार तक बने रहने की उम्मीद है।
अगले 48 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर, सागर और जबलपुर संभाग के 30 से ज्यादा जिलों में बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर रहेगा।रविवार को धूप खिलने से अधिकतर शहरों में तापमान में 1 से 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भोपाल में पारा 31.1 डिग्री, इंदौर में 30.1, ग्वालियर में 31, उज्जैन में 30 और जबलपुर में 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी तापमान 30 डिग्री के पार पहुंचा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।