{"_id":"6aa148708f6b4b98f500fb7b","slug":"major-action-in-jaunpur-food-grain-scam-eow-arrests-then-ration-dealer-read-full-details-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्लू ने तत्कालीन कोटेदार को किया गिरफ्तार, पढ़ें- पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्लू ने तत्कालीन कोटेदार को किया गिरफ्तार, पढ़ें- पूरा मामला
Wed, 09 Sep 2026 05:24 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 09 Sep 2026 05:24 PM IST
सार
वर्ष 2004 से 2005 के दौरान जौनपुर जिले के विकास खंड बदलापुर में खाद्यान्न घोटाले का मामला सामने आया। मामले में जांच के बाद कार्रवाई शुरू की गई। इधर, ईओडब्लू ने तत्कालीन कोटेदार को बुधवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
ईओडब्लू ने तत्कालीन कोटेदार को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ईओडब्लू वाराणसी सेक्टर की टीम ने बहुचर्चित जौनपुर खाद्यान्न घोटाले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तत्कालीन कोटेदार उदयभान सिंह को बुधवार को सुबह जौनपुर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
वर्ष 2004 से 2005 के दौरान जौनपुर जिले के विकास खंड बदलापुर में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित 'संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना' के तहत विभिन्न गांवों में निर्माण कार्य (नाली, खड़ंजा, सीसी रोड, पुलिया निर्माण आदि) कराया जाना प्रस्तावित था। इस योजना के अंतर्गत कार्य करने वाले मजदूरों को मजदूरी के बदले खाद्यान्न (चावल) और नकद धनराशि दी जानी थी।
विज्ञापन
फर्जी मस्टर रोल बनाकर किया घोटाला
जांच में सामने आया कि तत्कालीन कोटेदार उदयभान सिंह (निवासी ग्राम बुढ़नेपुर, थाना खुटहन, जौनपुर) और कार्य प्रभारी ने आपस में मिलीभगत कर फर्जी मस्टर रोल तैयार किए। फर्जी श्रमिकों के नाम पर खाद्यान्न एवं नकद राशि का वितरण दिखाकर वास्तविक मजदूरों को उनके अधिकार से वंचित रखा गया। इस जालसाजी से सरकार को लगभग ₹4,03,225/- की शासकीय क्षति पहुंचाई गई।
विज्ञापन
कानूनी कार्रवाई
थाना ईओडब्लू वाराणसी में मामला दर्ज है। विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद ईओडब्लू की टीम ने यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार आरोपी को वाराणसी स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट-2 (विशेष न्यायाधीश) के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, करुणेश सिंह, मुख्य आरक्षी विनीत पांडेय, सरफराज अंसारी रहे।