{"_id":"6908715b9f2618dddd0f94f5","slug":"video-gurugram-women-hockey-team-defeated-charkhi-dadri-7-6-2025-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: गुरुग्राम की महिला हॉकी टीम ने चरखी दादरी को 7-6 से हराया, जानें जीत पर क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: गुरुग्राम की महिला हॉकी टीम ने चरखी दादरी को 7-6 से हराया, जानें जीत पर क्या कहा
सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम में खेले गए हॉकी मुकाबले में जिले की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चरखी दादरी को 7-6 से मात दी। यह मुकाबला आखिरी मिनट तक कांटे का रहा, जहां दोनों टीमों ने शानदार जज़्बा और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
गुरुग्राम की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहले क्वार्टर में बढ़त बनाई। हालांकि चरखी दादरी ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर किया, लेकिन गुरुग्राम की खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी और निर्णायक पलों में बेहतरीन पासिंग व फिनिशिंग से जीत अपने नाम की। कोच मोनिका ने खिलाड़ियों की मेहनत और टीम स्पिरिट की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत आने वाले मैचों के लिए टीम का आत्मविश्वास और बढ़ाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।