{"_id":"6a22e9f80caf9fb94f0283f5","slug":"video-clarion-call-for-pollution-free-world-sounded-cleaning-ganga-environment-day-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण दिवस पर गंगा की सफाई कर, प्रदूषण मुक्त विश्व के लिए हुआ शंखनाद; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण दिवस पर गंगा की सफाई कर, प्रदूषण मुक्त विश्व के लिए हुआ शंखनाद; VIDEO
वृक्षों और जल से ही यह वसुधा समृद्ध है, यही जीवन का सच्चा आधार है का संदेश देकर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नमामि गंगे और महिला भूमिहार समाज ने अस्सी घाट पर गंगा तलहटी की सफाई की। गंगा जल को प्रदूषित कर रही सामग्रियों को निकालकर प्रदूषण मुक्त विश्व की कामना की गई। शंख ध्वनि के बीच गंगा सफाई और आरती के दौरान जल के संरक्षण का संकल्प लिया गया। पर्यावरण को शुद्ध रखने और वृक्षारोपण की भावना जागृत करने की नियत से लोगों को तुलसी का पौधा प्रदान किया गया। पर्यावरण के प्रमुख स्रोत भगवान भास्कर, जल रूपी मां गंगा और वनस्पति रूपी तुलसी की आरती उतारकर प्रकृति का वंदन किया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण, जल स्रोतों के संरक्षण, नदियों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने के लिए सभी को आगे आना होगा। सामाजिक चेतना और सामूहिक प्रयासों से ही पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करने में हम सफल हो सकेंगे। महिला भूमिहार समाज की अध्यक्ष डॉ. राजलक्ष्मी राय ने कहा कि मानव जाति का कल्याण पर्यावरण संरक्षण के बिना संभव नहीं है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता जरूरी है। पर्यावरण संतुलन बने रहने पर शुद्ध वायु, जल मिलता रहेगा। आयोजन में महिला भूमिहार समाज की अध्यक्ष डॉ. राजलक्ष्मी राय, नमामि गंगे महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, पूनम सिंह, वंदना सिंह, सोनी राय, पूनम सिंह, विजयता राय, किरन राय, सरोज सिंह, पुष्पा राय, सुषमा सिंह आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।