{"_id":"6a8ed3e3ca41d7f0ae0502a1","slug":"video-adornment-of-deity-followed-by-distribution-of-kheer-phalahar-tradition-of-service-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाबा का श्रृंगार, फिर बंटा खीर का फलाहार, 18 साल से कायम है सेवा की परंपरा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा का श्रृंगार, फिर बंटा खीर का फलाहार, 18 साल से कायम है सेवा की परंपरा; VIDEO
सावन के अंतिम रविवार को काशी में शिवभक्तों और कांवरियों की सेवा के लिए बाबा नरवा वीर प्रबंध समिति की ओर से बुलानाला टाउनहॉल सब स्टेशन के नीचे खीर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रात नौ बजे शुरू हुआ फलाहार खीर वितरण देर रात तक चलता रहा। इस दौरान डाक बम, बोल बम, कांवरियों के साथ राहगीरों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम से पहले श्रीश्री 1008 बाबा नरवा वीर, मां दुर्गा, मां शीतला और बजरंगबली का श्रावणी श्रृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर खीर का भोग लगाया। इसके बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ। इस वर्ष करीब 2000 लीटर यानी 20 कुंतल दूध से खीर तैयार की गई थी।
खीर का प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। कई लोग एक बार प्रसाद ग्रहण करने के बाद दोबारा कतार में लगकर खीर लेते नजर आए। समिति के सदस्यों ने प्रसाद वितरण स्थल पर साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा।
कार्यक्रम संयोजक गणेशु यादव ने बताया कि बाबा नरवा वीर प्रबंध समिति की ओर से सावन में खीर वितरण की परंपरा पिछले 18 वर्षों से लगातार चली आ रही है। शिवभक्तों की सेवा में समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्रीय नागरिक भी बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि कांवरियों और श्रद्धालुओं को फलाहार खीर का प्रसाद वितरित करना समिति के लिए सौभाग्य की बात है।
प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं ने समिति के सेवा कार्य के लिए आभार जताया। बोल बम के जयकारे लगाते हुए शिवभक्त बाबा के दरबार की ओर बढ़ते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।