फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   10 police personnel suspended in Jaunpur Negligence investigation of two major incidents SP takes action

जौनपुर में 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड: दो बड़ी घटनाओं की जांच में लापरवाही, एसपी ने लिया एक्शन; देखें सूची

Sun, 13 Sep 2026 08:56 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 13 Sep 2026 08:56 PM IST
सार

जिले में बीते सप्ताह हुई दो बड़ी घटनाओं की जांच के बाद पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। इसके चलते सरायख्वाजा थाने के छह और लाइन बाजार थाने के चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित पुलिसकर्मियों पर अपराधियों की निगरानी में लापरवाही बरतने और हिस्ट्रीशीट कार्रवाई नहीं करने के आरोप हैं। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
10 police personnel suspended in Jaunpur Negligence investigation of two major incidents SP takes action
जौनपुर में 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अपराधियों की फाइलों में दर्ज था उनका लंबा आपराधिक इतिहास, लेकिन पुलिस की निगरानी में वे बेखौफ घूमते रहे। बीते सप्ताह जिले में हुई दो बड़ी आपराधिक घटनाओं के बाद थानों की यह चूक सामने आई तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और वांछित/अभियुक्तों की निगरानी में लापरवाही बरतने पर सरायख्वाजा और लाइन बाजार थाना के 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इनमें चार उप निरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी और दो आरक्षी शामिल हैं।

विज्ञापन

केस  1: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला बाजार में बीते बुधवार की रात में थार, स्कार्पियो और अर्टिगा कार सवार बदमाशों ने ईंट-भट्ठा कारोबारी विपिन यादव (32) की कार रोककर चार राउंड फायरिंग की गई थी। गोली विपिन के सीने और उसके साथ मौजूद अंश (16) के घुटने में लगी। इस गोलीकांड में पुलिस ने अंकित पाल, करिया यादव, रंजीत प्रजापति, धीरज यादव और मोनू यादव को गिरफ्तार किया। सभी पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

वहीं, गोली चलाने वाले सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ओमकार सिंह और खेतासराय थाना क्षेत्र के प्रशांत सिंह की भी पुलिस ने पहचान कर ली है। जांच में पता चला कि सभी पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यही नहीं, घायल बबरखा निवासी विपिन यादव उर्फ मखंचू भी हिस्ट्रीशीटर है। वह कुछ महीने पहले ही जेल से छूटा था। पुलिस ने निगरानी नहीं की और न ही आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। इस मामले में सरायख्वाजा थाने के छह पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं।

विज्ञापन

केस 2: लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज बाजार में विशाल यादव उर्फ बिच्छी (25) की हत्या कर दी गई। मामले में तीन लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में चांदपुर निवासी मनीष यादव और गहोरा निवासी नीरज यादव को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि मृतक विशाल यादव उर्फ बिच्छी पर साल 2019, 21, 22, 23 और 2026 में 6 आपराधिक मामले लाइन बाजार थाने में दर्ज हैं। जबकि मनीष पर 12 और नीरज पर 9 आपराधिक मामले हैं। 

ये आपराधिक मामले नीरज पर साल 2021 से लेकर 2025 तक और मनीष पर साल 2016 से लेकर 2026 तक गंभीर आरोपों में दर्ज हैं। यही नहीं, मामले की जांच में पता चला कि कुछ महीने पहले भी ये मारपीट सहित अन्य घटनाओं में शामिल थे। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हिस्ट्रीशीट खोलकर उनपर निगरानी भी नहीं की। लाइन बाजार थाना के चार पुलिसकर्मियों को दोषी मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन

निलंबित पुलिसकर्मियों की सूची
सरायख्वाजा थाना
उप निरीक्षक गोविंद मौर्य

उप निरीक्षक खलीकुज्जमा
मुख्य आरक्षी मनोज गौड़

मुख्य आरक्षी शशि प्रकाश सिंह
मुख्य आरक्षी धनंजय यादव

आरक्षी अक्षय कुमार
लाइन बाजार थाना

उप निरीक्षक राम भरोसराम
उप निरीक्षक धनजी चौधरी

मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार सिंह
आरक्षी विश्वास यादव

विनीत राय एसपी के नये पीआरओ
मछलीशहर थाने पर प्रभारी निरीक्षक विनीत राय का स्थानांतरण हो गया है। वह एसपी के पीआरओ बनाए गए हैं। विनीत राय 18 महीने तक मछलीशहर के प्रभारी निरीक्षक रहे। सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि उनके स्थान पर सतीश सिंह को नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वे इसके पहले एसपी के पीआरओ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed