{"_id":"6af9fa8d666875f3a10de414","slug":"distinguished-individuals-honored-during-the-chitragupta-puja-celebrations-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-169393-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चित्रगुप्त पूजनोत्सव पर विशिष्टजनों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चित्रगुप्त पूजनोत्सव पर विशिष्टजनों का हुआ सम्मान
Mon, 16 Nov 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर। रानीपुर कायस्थ गांव में रविवार को भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में चित्रगुप्त पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सामूहिक कलम पूजन और प्रतिभा सम्मान समारोह भी हुआ।
रविवार सुबह शृंगार पूजन, हवन-प्रसाद वितरण हुआ। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे ‘राष्ट्र के विकास में कायस्थों की भूमिका’ पर संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि डॉ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि कायस्थ समाज सर्वसमाज के हितों को सोचता है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त कलम के देवता हैं और लोगों की उनमें अगाध श्रद्धा है। कायस्थ कुलभूषण डॉ. गुरुदीन लाल श्रीवास्तव ने विशिष्टजनों को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम, सिविल जज अंकित सिन्हा सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे। संवाद