{"_id":"6afef7a48555cca774061c19","slug":"video-speeding-car-hits-divider-on-purvanchal-expressway-in-sultanpur-woman-deid-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे मिनी ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर बाईं तरफ डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार गाजियाबाद निवासी संध्या (67) की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए, दो अन्य बच गए। कार में छह लोग सवार थे। दुर्घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हलियापुर थाना क्षेत्र के कुवांसी गांव के पास हुई।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी सुनील कुमार सिन्हा (47) मां संध्या, पिता राजकिशोर सिन्हा और तीन अन्य लोगों के साथ बिहार के सीवान में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कुवांसी के पास उनकी कार आगे चल रहे मिनी ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद कार डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में सुनील की मां संध्या (67) गंभीर रूप से घायल हो गईं। यूपीडा की टीम ने उन्हें कार से निकालकर कुमारगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कार चला रहे गाजियाबाद के इंदिरानगर निवासी सुनील कुमार सिन्हा व कार सवार शुभम (25) और विकास कुमार सिन्हा (38), निवासी जगतपुर, बसंतपुर, सीवान गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का कुमारगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो अन्य हरीराम व खजांची सिन्हा बच गए। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी श्यामबाबू सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सुरक्षित स्थान पर रखवाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।