{"_id":"6aa68509755e0bd73b046f0a","slug":"video-saltanapara-ma-vathathha-mahal-ka-shava-mal-bhataja-na-jataii-hataya-ka-aashaka-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में वृद्ध महिला का शव मिला, भतीजे ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में वृद्ध महिला का शव मिला, भतीजे ने जताई हत्या की आशंका
सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र के रामपुर बबुआन गांव में 65 साल की पियारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार को उनका शव घर में बिस्तर पर मिला। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतका के भतीजे संजय कुमार ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि सुबह 6:30 बजे उन्हें फोन पर पियारी के निधन की सूचना मिली थी। संजय के मुताबिक, जब उन्होंने शव देखा तो नाक में कील नहीं थी और गले पर कालेपन का दबाव दिख रहा था।
पियारी निःसंतान थीं और उनके पति रामकिशोर का पहले ही निधन हो चुका था। वह घर में अकेली रहती थीं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बुजुर्ग महिला की मौत उनकी 4 बीघा जमीन के विवाद से जुड़ी हो सकती है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मौके पर जांच की गई, लेकिन मृतका के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मृतका के भाई शिव नारायण ने बताया कि जब उन्हें खबर मिली, तो उन्होंने घर के एक व्यक्ति को फोन किया, जिसने बताया कि पियारी अब नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले ही उनके जीजा का निधन हुआ था, जिसके बाद पियारी घर में अकेली रह रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।