{"_id":"69a98663ab51c3f62305ad11","slug":"video-saltanapara-ma-saibra-aparathhaya-na-bhajapa-emaelsa-ka-pana-tha-ghata-dajatal-arasata-rakha-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में साइबर अपराधियों ने भाजपा एमएलसी को पौने दो घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में साइबर अपराधियों ने भाजपा एमएलसी को पौने दो घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा
यूपी के सुल्तानपुर में साइबर अपराधियों ने खुद को एटीएस का अधिकारी बताकर भाजपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह को करीब पौने दो घंटे तक 'डिजिटल अरेस्ट' रखा। इस दौरान आरपियों ने उन पर मानसिक दबाव बनाकर ठगी करने का प्रयास किया। हालांकि, वे ठगी करने में नाकाम रहे।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी अखंडदेव मिश्रा ने बताया कि 2 मार्च की दोपहर 12:22 बजे से 1:39 बजे के बीच एमएलसी के फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एटीएस क्राइम ब्रांच, मुंबई का अधिकारी बताया। वीडियो कॉल के दौरान वह पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रहा था। ताकि, एमएलसी को झांसे में लिया जा सके।
बातचीत के दौरान उसने एमएलसी पर कार्रवाई का डर दिखाकर उनसे आधार कार्ड भेजने को कहा। करीब एक घंटा 45 मिनट तक यह सिलसिला चलता रहा। जब एमएलसी के सहयोगियों ने आधार कार्ड भेजकर उसी नंबर पर दोबारा कॉल करके जानकारी लेनी चाही, तो सच्चाई सामने आ गई।
साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि जिस नंबर से कॉल आई थी, वह मध्य प्रदेश के सतना की एक महिला के नाम पर पंजीकृत है। इससे यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया कि कॉल करने वाले ने फर्जी पहचान बनाकर एमएलसी पर मानसिक दबाव डालते हुए साइबर ठगी का प्रयास किया।
साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साइबर अपराधियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।